LIVEPublic of Uttarakhand  •  District-wise Citizen Newsroom
UTTARAKHAND
Latest Uttarakhand news in Hindi and EnglishCoverage from all 13 districts of UttarakhandSubmit verified local stories, photos and videosMembership applications are reviewed by the editorial teamLatest Uttarakhand news in Hindi and EnglishCoverage from all 13 districts of UttarakhandSubmit verified local stories, photos and videosMembership applications are reviewed by the editorial team
Home  /  POLITICS  /  उत्तराखंड में विकास से पिथौरागढ़ का पैतृक गांव ...
POLITICS Verified हिंदी

उत्तराखंड में विकास से पिथौरागढ़ का पैतृक गांव Road से जुड़ा, बोले Sudhanshu Pant

Pithoragarh, Uttarakhand • 23h ago • Source: Prabhasakshi

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत ने शुक्रवार को कहा कि पिछले कुछ सालों में उत्तराखंड में तीव्र विकास होने से पिथौरागढ़ जिले में स्थित उनका गांव सड़क से जुड़ गया है और इस कारण वह अपने 120 साल पुराने पैतृक आवास की मरम्मत करवा रहे हैं। यहां तृतीय प्रवासी सम्मेलन में हिस्सा लेने आए पंत ने कहा कि यह सम्मेलन सिर्फ भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम नहीं है बल्कि राज्य के विकास को गति देने का एक अवसर भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने पिछले कुछ वर्षों में तीव्र विकास किया है। इस संबंध में अपना उदाहरण देते हुए पंत ने कहा कि पिथौरागढ़ जिले में स्थित उनके अपने पैतृक गांव में तीन साल पहले सड़क पहुंच गई है और इस कारण अब वह अपने 120 साल पुराने पैतृक आवास को ठीक करवा रहे हैं। पंत ने कहा, ‘‘जन्मभूमि हम सबके लिए स्वर्ग के समान है और इसलिए मैं सेवानिवृत्ति के बाद अपना समय जन्मभूमि को ही समर्पित करूंगा। ’’ सम्मेलन में भाग लेने आए प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने कहा कि यह समय ‘‘उत्तराखंड का उदय’’ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की नई पीढ़ी की अपनी बोली और भाषा पर भले ही उतनी पकड़ न हो, लेकिन उनके अंदर अपनी पहचान को लेकर पिछली पीढ़ी से अधिक आत्मविश्वास है। जोशी ने कहा कि पहले उत्तराखंड के लोग जब तक आवश्यक न हो, अपनी पहचान जाहिर नहीं करते थे। प्रदेश के युवाओं के अंदर यह आत्मविश्वास पैदा करने के लिए उत्तराखंड सरकार को बधाई देते हुए जोशी ने एक कविता सुनाई - ‘‘यह उत्तराखंड का उदय है, उदय में एक लय है, ये मस्तक गर्व का है, यहां न कोई भय है, यह उत्तराखंड का उदय है…’’। दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, ‘‘हमारी कर्मभूमि कहीं हो, लेकिन हमें हमारी जन्मभूमि उत्तराखंड होने पर गर्व है। उत्तराखंड के लोगों ने अपनी प्रतिभा के दम पर देश-विदेश में नाम कमाया है। ’’ हॉकी खिलाड़ी से अभिनेत्री बनीं चित्राशी रावत ने कहा कि पहाड़ के लोगों के अंदर जितनी सरलता होती है, उनके अंदर उतनी ही जीवटता भी भरी होती है। उन्होंने कहा कि पहाड़ का आदमी भले ही दुनिया में कहीं भी रहे, वह अपने अंदर का पहाड़ हमेशा बचाए रखता है। रावत ने कहा कि पहाड़ के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

SOURCE
Prabhasakshi
Read Full Article →