LIVEPublic of Uttarakhand  •  District-wise Citizen Newsroom
UTTARAKHAND
Latest Uttarakhand news in Hindi and EnglishCoverage from all 13 districts of UttarakhandSubmit verified local stories, photos and videosMembership applications are reviewed by the editorial teamLatest Uttarakhand news in Hindi and EnglishCoverage from all 13 districts of UttarakhandSubmit verified local stories, photos and videosMembership applications are reviewed by the editorial team
Home  /  POLITICS  /  उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ड्राफ्ट ...
POLITICS Verified हिंदी

उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, SSR में सहयोग की अपील

Uttarakhand, Uttarakhand • 13 Nov 2026 • Source: Inkhabar

Uttarakhand: उत्तराखंड में 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा दलों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी सौंपी गई. बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2027 में सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की. बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी एवं सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

SOURCE
Inkhabar
Read Full Article →