रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के जखोली क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अर्जुन बैंड के समीप एक इको वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों में दो नाबालिग बच्चियां भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब एक बजे इको वाहन संख्या यूके13टीए-4410 शादी समारोह में शामिल होने के बाद कुरछोला से जखनोली की ओर जा रहा था। इसी दौरान अर्जुन बैंड के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में जा ...
SOURCE
रॉयल बुलेटिन
