LIVEPublic of Uttarakhand  •  District-wise Citizen Newsroom
UTTARAKHAND
Latest Uttarakhand news in Hindi and EnglishCoverage from all 13 districts of UttarakhandSubmit verified local stories, photos and videosMembership applications are reviewed by the editorial teamLatest Uttarakhand news in Hindi and EnglishCoverage from all 13 districts of UttarakhandSubmit verified local stories, photos and videosMembership applications are reviewed by the editorial team
Home  /  POLITICS  /  Uttarakhand में चुनाव से पहले सक्रिय हुई BJP, प...
POLITICS Verified हिंदी

Uttarakhand में चुनाव से पहले सक्रिय हुई BJP, प्रत्येक मोर्चे को मिला एक लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

Uttarakhand, Uttarakhand • 20h ago • Source: Prabhasakshi

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों को जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने और समाज के हर वर्ग तक पहुंचने की जिम्मेदारी सौंपी गई। यहां शुरू हुई दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन की चर्चा के बाद भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संवाददाताओं को बताया कि सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों की जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का खाका तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के सातों मोर्चों और 22 प्रकोष्ठों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई है। भट्ट ने कहा कि बैठक में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा, “रणनीति के तहत प्रत्येक मोर्चे को एक-एक लाख नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने के साथ ही अन्य दलों के प्रभावशाली बूथ कार्यकर्ताओं को भी भाजपा से जोड़ने की योजना है। इसके तहत युवाओं को युवा मोर्चा और महिलाओं को महिला मोर्चा के माध्यम से पार्टी से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ” प्रदेशध्यक्ष ने बताया कि दिसंबर के अंत तक जिला और मंडल स्तर पर मोर्चों की कार्यसमिति की बैठकें पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, राज्य के विभिन्न सामाजिक वर्गों के साथ संवाद, नुक्कड़ सभाएं और महिलाओं की चौपाल आयोजित की जाएंगी। भट्ट के मुताबिक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चे अपने-अपने समाज के बीच कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाएंगे, जबकि किसान मोर्चा गढ़वाल और कुमाऊं में दो बड़े किसान सम्मेलन आयोजित करेगा। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा जल्द ही राज्य सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा भी निकालेगी। बैठक में मौजूद भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज ने मीडिया से बातचीत में विश्वास जताया कि पार्टी राज्य में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर ‘हैट्रिक’ लगाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली ‘डबल इंजन’ सरकार के विकास कार्यों के आधार पर जनता एक बार फिर भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी। रविवार को कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश प्रभारी राम माधव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। उत्तराखंड में वर्ष 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

SOURCE
Prabhasakshi
Read Full Article →