LIVEPublic of Uttarakhand  •  District-wise Citizen Newsroom
UTTARAKHAND
Latest Uttarakhand news in Hindi and EnglishCoverage from all 13 districts of UttarakhandSubmit verified local stories, photos and videosMembership applications are reviewed by the editorial teamLatest Uttarakhand news in Hindi and EnglishCoverage from all 13 districts of UttarakhandSubmit verified local stories, photos and videosMembership applications are reviewed by the editorial team
Home  /  POLITICS  /  उत्तराखंड में स्व-गणना का शुभारंभ, राज्यपाल ढाल...
POLITICS Verified हिंदी

उत्तराखंड में स्व-गणना का शुभारंभ, राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन और सीएम धामी ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, 30 नवंबर तक लोगों को मिलेगी यह सुविधा

Uttarakhand, Uttarakhand • 12h ago • Source: Inkhabar

Uttarakhand: जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना के अंतर्गत उत्तराखंड में आज (16 नवंबर, 2026) से स्व-गणना की प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया है. इस अवसर पर सर्वप्रथम राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा स्व-गणना कर इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया. इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी स्व-गणना की गई. फिर जनगणना मंत्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं रेखा आर्य द्वारा भी स्व-गणना कर जनगणना अभियान में सहभागिता की गई. इस अवसर पर जनगणना के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा स्व-गणना प्रक्रिया के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से एलईडी (LED) प्रचार वाहनों को उत्तराखंड जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस मौके पर उत्तराखंड जनगणना कार्य निदेशालय के संयुक्त निदेशक शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप निदेशक परवीन कुमार, उप निदेशक आर.के. बनवारी एवं सहायक निदेशक संजीव कुमार भी उपस्थित रहे. 30 नवंबर तक कर सकेंगे स्व-गणना स्व-गणना की सुविधा प्रदेशवासियों के लिए कुल 15 दिनों तक अर्थात 16 नवंबर से 30 नवंबर, 2026 तक उपलब्ध रहेगी. इस अवधि में प्रदेशवासी आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार एवं आवास से संबंधित जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं. यह सुविधा प्रदेशवासियों को अपनी सुविधानुसार घर बैठे स्व-गणना करने का अवसर प्रदान करती है. जिन प्रदेशवासियों द्वारा स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, उनसे विशेष अपील है कि वे स्व-गणना के उपरांत प्राप्त अपनी विशिष्ट स्व-गणना आईडी (SE ID) को सुरक्षित रखें तथा दिनांक 01 दिसंबर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 के मध्य जब प्रगणक उनके घर आएं, तो उन्हें अपनी SE ID अवश्य उपलब्ध कराएं, ताकि उनके द्वारा ऑनलाइन दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन किया जा सके. जिन परिवारों द्वारा निर्धारित अवधि में स्व-गणना नहीं की गई होगी, उनकी जानकारी प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज की जाएगी. जनगणना-2027 देश की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है. अतः समस्त प्रदेशवासियों से अपील है कि वे निर्धारित 15 दिवसीय अवधि के भीतर स्व-गणना की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा इसके पश्चात घर आने वाले प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना-2027 के सफल संचालन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें.

SOURCE
Inkhabar
Read Full Article →