LIVEPublic of Uttarakhand  •  District-wise Citizen Newsroom
UTTARAKHAND
Latest Uttarakhand news in Hindi and EnglishCoverage from all 13 districts of UttarakhandSubmit verified local stories, photos and videosMembership applications are reviewed by the editorial teamLatest Uttarakhand news in Hindi and EnglishCoverage from all 13 districts of UttarakhandSubmit verified local stories, photos and videosMembership applications are reviewed by the editorial team
Home  /  CRIME  /  धारी देवी मंदिर के पास 100 वाहनों के लिए बनेगी ...
CRIME Verified हिंदी

धारी देवी मंदिर के पास 100 वाहनों के लिए बनेगी दो मंजिला Parking, उत्तराखंड सरकार ने तलाशी जमीन

Dehradun, Uttarakhand • 15 Nov 2026 • Source: Prabhasakshi

उत्तराखंड सरकार ने पौड़ी जिले में स्थित मां धारी देवी मंदिर के नजदीक 100 वाहनों की क्षमता वाली दो मंजिला पार्किंग सुविधा के निर्माण लिए 0.14 हेक्टेयर भूमि की पहचान की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रस्तावित सुविधा का उद्देश्य मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण होने वाली भीड़भाड़ को कम करना है, खासकर चार धाम यात्रा, धार्मिक त्योहारों और अन्य विशेष अवसरों के दौरान। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मंदिर परिसर और उसके आसपास तीर्थयात्रियों तथा वाहनों की भारी आमद को देखते हुए, एक व्यवस्थित पार्किंग सुविधा का विकास करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। बयान के मुताबिक, चिह्नित भूमि श्रीनगर तहसील की पट्टी चनलयून के अंतर्गत ग्राम कलियासौर के खसरा नंबर 170, 171, 172 और 174 के अंतर्गत आती है। यह स्थान ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईं ओर, श्रीनगर जलविद्युत परियोजना के जलाशय के बहाव की दिशा में आने वाले मोड़ के पास स्थित है। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना पर आगे बढ़ने के लिए जरूरी जमीन की पहचान, निर्माण स्थल के सर्वेक्षण और अन्य तकनीकी औपचारिकताओं को पूरा करने की कोशिशें की जा रही हैं। बयान के मुताबिक, आवास एवं राज्य संपदा सचिव आर. राजेश कुमार के मार्गदर्शन में, प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। पौड़ी स्थित जिला-स्तरीय विकास प्राधिकरण ने प्रस्तावित सुविधा के लिए एक उपयुक्त स्थान की पहचान कर ली है। इसमें कहा गया कि भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस)तकनीक का उपयोग करके जमीन का सर्वेक्षण किया गया, जिससे यह पुष्टि हुई कि कुछ शर्तों के साथ यहां पार्किंग बनाई जा सकती है। प्रस्तावित योजना के अनुसार, दो मंजिला इस सुविधा का क्षेत्रफल लगभग 20 मीटर गुणा 70 मीटर होगा और इसमें लगभग 100 वाहनों के खड़े होने की क्षमता होगी।

SOURCE
Prabhasakshi
Read Full Article →