LIVEPublic of Uttarakhand  •  District-wise Citizen Newsroom
UTTARAKHAND
Latest Uttarakhand news in Hindi and EnglishCoverage from all 13 districts of UttarakhandSubmit verified local stories, photos and videosMembership applications are reviewed by the editorial teamLatest Uttarakhand news in Hindi and EnglishCoverage from all 13 districts of UttarakhandSubmit verified local stories, photos and videosMembership applications are reviewed by the editorial team
Home  /  POLITICS  /  उत्तराखंड में Congress का हस्ताक्षर अभियान 22 न...
POLITICS Verified हिंदी

उत्तराखंड में Congress का हस्ताक्षर अभियान 22 नवंबर तक बढ़ा, 26 को निकलेगी रैली

Uttarakhand, Uttarakhand • 14 Nov 2026 • Source: Prabhasakshi

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कथित भ्रष्टाचार के विरोध में राज्य में चलाया जा रहा कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान 26 नवंबर को संपन्न होगा और इस मौके पर एक विशाल रैली के बाद हस्ताक्षर वाले पर्चे और बैनर राज्यपाल को सौंपे जाएंगे। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) राजेंद्र सिंह भंडारी ने यहां बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर जारी इस अभियान को अब मंडल और बूथ स्तर तक विस्तारित करते हुए 22 नवंबर तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि हस्ताक्षर अभियान को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन को देखते हुए इसकी अवधि बढ़ाई गई है। यह हस्ताक्षर अभियान 10 नवंबर को शुरू किया गया था। भंडारी ने कहा कि प्रदेश के समस्त जिला, महानगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मंडलम एवं बूथ स्तर तक अभियान चलाते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें और एकत्रित किए गए हस्ताक्षर वाले पर्चे व बैनर 23 नवंबर तक प्रदेश पार्टी मुख्यालय में जमा करवा दें। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन करते हुए अब 23 नवंबर के स्थान पर 26 नवंबर को प्रदेश मुख्यालय से विशाल रैली निकाली जाएगी जिसका नेतृत्व गोदियाल, पार्टी महासचिव और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता करेंगे। भंडारी ने बताया कि हस्ताक्षर वाले दस्तावेज राज्यपाल को सौंपे जाएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का यह अभियान जनहित और लोकतांत्रिक जवाबदेही की लड़ाई है, जिसे प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से ऐतिहासिक सफलता दिलाई जाएगी।

SOURCE
Prabhasakshi
Read Full Article →