LIVEPublic of Uttarakhand  •  District-wise Citizen Newsroom
UTTARAKHAND
Latest Uttarakhand news in Hindi and EnglishCoverage from all 13 districts of UttarakhandSubmit verified local stories, photos and videosMembership applications are reviewed by the editorial teamLatest Uttarakhand news in Hindi and EnglishCoverage from all 13 districts of UttarakhandSubmit verified local stories, photos and videosMembership applications are reviewed by the editorial team
Home  /  TOURISM  /  Uttarakhand के Munsiyari में ₹3000 के Budget मे...
TOURISM Verified हिंदी

Uttarakhand के Munsiyari में ₹3000 के Budget में दिखेगी पंचचूली, ऐसे करें Trip प्लान

Champawat, Uttarakhand • 01 Nov 2026 • Source: Prabhasakshi

भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर हर कोई सुकून चाहता है। अगर आप भी शहर के शोर से दूर शांत माहौल चाहते हैं, तो आपके लिए यह सबसे बेस्ट है। इस लेख में हम आपको ऐसी खूबसूरत जगह बताने जा रहे हैं, जहां पर आप कम बजट में आसानी पंचचूली यानी पांचों चोटियों का शानदार नजारा देख सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि उत्तराखंड के एक बेहद खूबसूरत पर्वतीय कस्बे के बारे में बताने जा रहे हैं। मुनस्यारी, उत्तराखंड असल में मुनस्यारी को 'छोटा कश्मीर' के नाम से जाना जाता है। यहां पर घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस जगह से आपको हिमालय की विशाल पंचचूली की पांचों बर्फीली चोटियों का नजारा एकदम साफ दिखाई देता है। यदि आप भी ऐसे ही किसी खूबसूरत हिल स्टेशन की तलाश में थी और आपका बजट कम है, तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि 3000 रुपये में शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं। मुनस्यारी में घूमने की जगहें आपको बताते चलें कि, मुनस्यारी समुद्र तल से करीब 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जिसके कारण यहां से पंचचूली की चोटियां बहुत पास और एकदम साफ नजर आती है। वहीं, सुबह के समय सूरज की पहली किरणें इन बर्फीली चोटियों पर पड़ती है, तो यहां का सुंदर नजारा आपका मन मोह लेगा। यदि आपको एडवेंचर पसंद है, तो आप मुनस्यारी का खलिया टॉप ट्रेक आपके लिए सबसे शानदार विकल्प होता है। यह करीब 6 किलोमीटर का ट्रेक है, यहां पर 360 डिग्री में पूरे हिमालय का मनमोहक नजारा देखने को मिलता है। वहीं, आप यहां पर प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। ऐसे बनाएं ₹3000 में मुनस्यारी ट्रिप का बजट प्लान - अगर आप दिल्ली या हल्दानी से टनकपुर या काठगोदाम तक की ट्रेन ले सकते हैं। ट्रेन से उतरने के बाद आप सफर शेयरिंग टैक्सी से तय करें। इसके लिए आपको सिर्फ 800 से 1000 रुपये तक खर्चा आएगा। - वहीं, आप मुनस्यारी में महंगे होटल्स के जगह किसी अच्छे होमस्टे या बजट गेस्ट हाउस ले सकते हैं। यह आपको 400 से 600 रुपये तक प्रति रात मिल जाएगा। - इधर आपको लोकल और स्वादिष्ट पहाड़ी फूड्स ट्राई करें। 2 दिन के लिए आपको खाने-पीने में कुल खर्चा 800 रुपये से 1000 रुपये के बीच हो सकते हैं। - इस तरह से आपके कुल मिलाकर 3000 रुपये के बजट में आपकी ट्रिप पूरी हो जाएगी।

SOURCE
Prabhasakshi
Read Full Article →