LIVEPublic of Uttarakhand  •  District-wise Citizen Newsroom
UTTARAKHAND
Latest Uttarakhand news in Hindi and EnglishCoverage from all 13 districts of UttarakhandSubmit verified local stories, photos and videosMembership applications are reviewed by the editorial teamLatest Uttarakhand news in Hindi and EnglishCoverage from all 13 districts of UttarakhandSubmit verified local stories, photos and videosMembership applications are reviewed by the editorial team
Home  /  SPORTS  /  Uttarakhand: खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप...
SPORTS Verified हिंदी

Uttarakhand: खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026 स्थगित, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की जारी होगी नई तारीख

Uttarakhand, Uttarakhand • 17h ago • Source: Inkhabar

Uttarakhand News: उत्तराखंड में खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन अगली संशोधित तारीख जारी होने तक स्थगित किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल के संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल ने जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र के माध्यम से बताया है कि पूर्व में खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजन से संबंधित समय-सारणी निर्गत की गई थी, जिसके क्रम में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तर पर ग्रुप-17 में 30 अक्टूबर 2026 से 01 नवंबर 2026 तक अंडर-14 बालक-बालिका, अंडर-19 बालक-बालिका एवं 20-25 महिला ओपन वर्ग की एथलेटिक्स, कबड्डी एवं पिट्टू की प्रतियोगिताओं का आयोजन के साथ ही मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 का समापन समारोह आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है. उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 की 30 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली एथलेटिक्स, कबड्डी एवं पिट्टू की प्रतियोगिताओं का आयोजन अगली संशोधित तारीख जारी होने तक स्थगित किया जा रहा है. नई तारीख की अलग से दी जाएगी जानकारी उन्होंने बताया कि नई तारीख जारी होने के संबंध में अलग से जानकारी दी जाएगी. इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भेजे पत्र के माध्यम से बताया है कि उपरोक्त खेल विधाओं के खिलाडियों को आगामी नई संशोधित तारीख जारी होने के उपरांत राज्य स्तर पर प्रतिभाग कराने के लिए अपने स्तर से कार्यवाही करें.

SOURCE
Inkhabar
Read Full Article →