LIVEPublic of Uttarakhand  •  District-wise Citizen Newsroom
UTTARAKHAND
Latest Uttarakhand news in Hindi and EnglishCoverage from all 13 districts of UttarakhandSubmit verified local stories, photos and videosMembership applications are reviewed by the editorial teamLatest Uttarakhand news in Hindi and EnglishCoverage from all 13 districts of UttarakhandSubmit verified local stories, photos and videosMembership applications are reviewed by the editorial team
Home  /  CRIME  /  Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में खाई में...
CRIME Verified हिंदी

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में खाई में गिरती बस पेड़ में अटकी, 30 यात्रियों की जान बची

Pauri Garhwal, Uttarakhand • 12h ago • Source: Bansal News

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में 21 अक्टूबर को एक बड़ा बस हादसा होते-होते टल गया। कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर जा रही GMOU की हिमगिरी बस चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर खाई की ओर लुढ़कने लगी। गनीमत रही कि बस एक बड़े पेड़ से टकराकर अटक गई। इससे बस में सवार करीब 30 यात्रियों की जान बच गई। पेड़ के सहारे अटक गई बस हादसे (Uttarakhand Bus Accident) के दौरान बस सड़क से फिसलकर खाई की ओर जाने लगी। इसी दौरान एक बड़ा पेड़ बस के लिए सहारा बन गया और बस उसमें अटक गई। तस्वीर में बस खाई के किनारे पेड़ के सहारे झुकी हुई दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को निकाला बस में चालक समेत करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस टीमों ने मिलकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बस पेड़ में नहीं अटकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ये खबर भी पढ़ें: सपा सुप्रीमो का बीजेपी पर निशाना, कहा- गठबंधन से भाजपा के पेट में दर्द, कांग्रेस के 200 सीट वाले पोस्टर को बताया नकली सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बस खाई के किनारे पेड़ के सहारे अटकी दिखाई दे रही है। इस घटना में पेड़ बस और यात्रियों के लिए सहारा बन गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: https://chat.whatsapp.com/IXahwEVgJHyHpyGZjyYpHk

SOURCE
Bansal News
Read Full Article →