रुड़की (हरिद्वार)। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस विभाग के भीतर से भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगाने के नाम पर लाखों रुपये की रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप में दो तत्कालीन उपनिरीक्षकों (दरोगा) के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि एक दरोगा ने एफआर लगाने के एवज में 3.50 लाख रुपये ऐंठ लिए, जबकि दोबारा विवेचना शुरू होने पर दूसरे दरोगा ने उसी काम के लिए 5 लाख रुपये की नई मांग रख दी। ...
SOURCE
रॉयल बुलेटिन
