Daler Mehndi Controversy: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के लाइव शो में विवाद हो गया। रविवार (18 अक्टूबर) की रात को वे उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी मेले में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। यहां चीफ गेस्ट बनकर आए उत्तराखंड के मंत्री और स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को मंच पर आकर फटकार लगाई। मंत्री ने दलेर मेहंदी पर नशे में होने का आरोप लगाया। ठीक से बोल तो पा नहीं रहे हैं, गाना क्या गाएंगे ? मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से कहा कि आप ठीक से बोल तो पा नहीं रहे हैं, गाना क्या गाएंगे ? आपको यहां लोगों को एंटरटेन करने के लिए बुलाया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि दलेर मेहंदी शराब के नशे में मंच पर पहुंचे थे, हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। साउंड सिस्टम से गाने बजाने पर भड़के मंत्री जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को दलेर मेहंदी ने कार्यक्रम के मंच पर पहुंचते ही साउंड सिस्टम से अपने गाने बजवाए। वह खुद माइक पर नहीं गा रहे थे। यह देखकर कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल भड़क गए। इसके बाद कार्यक्रम में हंगामा शुरू हो गया और मंत्री ने मंच पर चढ़कर दलेर मेहंदी को फटकार लगाई। 'लोगों को बेवकूफ बना रहे हो' मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर दलेर मेहंदी से कहा कि इतना पैसा देकर हमने आपको बुलाया ताकि हमारे लोगों का एंटरटेनमेंट हो, लेकिन आप हमारे लोगों को बेवकूफ बना रहे हो। आप ड्रंक हो और मिक्सर से आवाज निकाल रहे हैं। गलत बात है। 'आप बड़ा नाम हो, इसलिए बुलाया' मंत्री सुबोध ने कहा कि बड़े नाम का सम्मान करना चाहिए और सम्मान से पेश आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह ठीक नहीं है। आपको इसलिए बुलाया था कि आप बड़ा नाम हो। आपसे बोला नहीं जा रहा है तो आप गाना क्या गाएंगे। ये खबर भी पढ़ें: कच्चा बादाम गर्ल अंजली अरोड़ा की सफाई, कहा- कानपुर का अपमान नहीं किया, कच्चा बादाम गाने से परेशानी नहीं दर्शकों ने की हूटिंग, दलेर मेहंदी ने दिया जवाब इस दौरान दर्शक भी हूटिंग करने लगे। अपने बचाव में दलेर मेहंदी ने कहा कि यह उचित नहीं है। उन्होंने मंत्री से कहा कि आपने मुझे बहुत इज्जत दी है। मैं इसका बहुत आभारी हूं। इसके बाद मंत्री मंच से चले गए और दलेर मेहंदी ने गाना जारी रखा। धार्मिक मेले में प्रस्तुति को लेकर भी सवाल उत्तराखंड में कुंजापुरी मेला नवरात्र के दौरान आयोजित होने वाला धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। इस बार यह मेला 11 से 19 अक्टूबर तक आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर मंत्री ने नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पर कुछ लोग सिंगर के नशे में होने के आरोप भी लगा रहे हैं, हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें - https://chat.whatsapp.com/IXahwEVgJHyHpyGZjyYpHk
POLITICS
Verified हिंदी
Daler Mehndi Controversy: सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल, शराब पीने का आरोप, कहा- आप बोल तो पा नहीं रहे, गाना क्या गाएंगे
Tehri Garhwal, Uttarakhand
•
18h ago
•
Source: Bansal News
SOURCE
Bansal News
