देहरादून। देहरादून वॉरियर्स ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के तीसरे सत्र का खिताब अपने नाम कर लिया। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए फाइनल में देहरादून ने हरिद्वार इल्मास को 36 रन से हराया। कप्तान कुणाल चंदेला की 90 रन की कप्तानी पारी और आदित्य रावत की चार विकेट की शानदार गेंदबाजी जीत की प्रमुख वजह रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी देहरादून की टीम ने 22 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कुणाल चंदेला ने पारी को संभाला और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर आठ चौकों और ...
SOURCE
Tarun Mitra
